गिरियक: गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत के मुखिया पति का अपहरण कर हत्या, विशुनपुर गांव के पास सड़क किनारे मिला शव
Giriak, Nalanda | Jul 25, 2024 नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पति बलवीर उर्फ बाले यादव की बदमाशों द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गयी जिसके बाद उनका शव नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास सड़क किनारे मिला है. गिरियक थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि हत्या का कारण का अबतक पता नहीं चल सका है.