पोलायकलां: पोलायकलां में 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर लिए फेरे
पोलायकलां। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज का 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को दोपहर 2 बजे को स्थानीय श्री राम मांगलिक भवन परिसर में श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समाज के 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।