बिजनौर: बिजनौर के महादेवपुरम कॉलोनी में फर्जी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 16, 2026 बिजनौर में गुरुवार को सुबह करीब 11:00 बजे महादेव पुरम कॉलोनी में फर्जी तरीके से संचालित एक अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला की मौत हो गई। नांगल सोती क्षेत्र के शाहजादपुर निवासी जोगिंदर ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती कराया था। जहां पर फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।