किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी मुंगावली का डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र खुला रहेगा । प्रशासन ने शनिवार को शाम 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रशासन के निर्देश पर 28 जून को अवकाश के दिन भी मुंगावली डबल लॉक केंद्र पर उर्वरक वितरण की व्यवस्था की गई है।