बूंदी: भारी बारिश के चलते तालेड़ा अस्पताल परिसर में भरा नालियों का पानी, बदबू के बीच चिकित्सकों ने किया लोगों का इलाज
Bundi, Bundi | Aug 25, 2024 भारी बारिश के अलर्ट के बीच लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालेड़ा परिसर में ड्रेनेज सिस्टम नही होने व नालियों के मार्ग में अतिक्रमण होने के चलते अस्पताल परिसर में पानी भर गया।अस्पताल परिसर में 2 फीट तक पानी भर गया जिसके चलते सभी कक्षाओं में पानी भर गया।जिससे मरीज चिकित्सकों चिकित्साकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।