बूंदी: नमाना कस्बे में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, चोरियों के खुलासे की मांग की
Bundi, Bundi | Aug 25, 2024 जिलें के नमाना कस्बे में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।कस्बे में बीती रात को पांच दुकानों में हुई चोरी की वारदात से आक्रोशित ग्रामीण रविवार सुबह बस स्टैंड पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में थाने पहुंचे जहां थाना अधिकारी धर्माराम चौधरी को ज्ञापन सौप रात्रि को गश्त बढ़ाने सहित चोरियों के जल्द खुलाशे की माग की।