बूंदी: मेज नदी के डूब क्षेत्र से उचित दूरी बना के रखे,गुढ़ा बांध 34 फीट के लगभग भरा, जल संसाधन विभाग
Bundi, Bundi | Aug 25, 2024 मेज नदी पर बने गुढ़ा बांध का भराव आज दिनांक 25 अगस्त 2024 सुबह 6 बजे तक 34 फीट हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 34.50 फीट है जल संसाधन विभाग द्वारा बताया पानी की आवक होने के कारण बांध के गेट आज सुबह 8 बजे ही खोले है हैं। इसलिए मेज नदी के डूब क्षेत्र से उचित दूरी बना के रखे और साथ ही उक्त सूचना से सभी को अवगत करावे।