बूंदी: बीती रात नमाना कस्बे में दो मंदिरों सहित पांच जगह पर टूटे ताले ग्रामीणों में रोष व्याप्त
Bundi, Bundi | Aug 25, 2024 बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के नमाना कस्बे में बीती रात मनसा पूरण गणेश मंदिर व चामुंडा माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोर राशि चुराकर ले गए तो वहीं तीन दुकानों के ताले तोड़कर सामान चुरा कर ले गए। एक साथ पांच जगह पर हुई चोरी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस चोरियां रोकने में नाकाम है।