मोतिहारी: जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन मोतिहारी में जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई आयोजित
जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन मोतिहारी में ममता राय अध्यक्ष जिला परिषद की अध्यक्षता में जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं अनुपालन प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करें।