मोतिहारी: सदर अस्पताल में जुम मिटिंग के तहत सिविल सर्जन ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि 2 वर्षों तक कोविड महामारी के दौरान 2020 से 2021 तक नियमित टिकाकरण प्राभावित रहा। 2022 से नियममित टीकाकरण को पुनः सुदृढ़ किए जाने के क्रम में कई कदम उठाए गए एवम अभी भी उठाए जा रहे हैं। जिले में मीजल्स एवम रुबेला के केस अभी भी मिल रहे हैं जबकि इसमें अपेक्षित कमी आई है।