मोतिहारी: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम ने की निर्वाचन संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक
डीएम ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर फ्लाईंग स्क्वाड की 36 एवं स्टेटिक सर्विलांस की 36 टीमों का गठन किया गया है। इस टीम में एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल सहित प्रत्येक टीम के साथ एक-एक वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति की गई है।