मोतिहारी: श्रीपुर विशुनपुर में मशरूम उत्पादन पर नाबार्ड द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए श्रीपुर विशुनपूर में नाबार्ड द्वारा 30 महिलाओं के लिए 15 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम आनंद अतिरेक ने किया। कार्यक्रम को नाबार्ड की देख रेख में कृषक विकास समिति संस्था द्वारा संचालित किया जाएगा।