मैहर: नवरात्रि पर बिजली की समस्या को लेकर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने की खास अपील
नवरात्रि पर्व के दौरान बिजली की समस्या को लेकर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।