सिराथू: सैनी थाना इलाके में 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले शख्स को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया
सैनी थाना इलाके में 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है।रेप की जानकारी मिलते ही मौके पर बच्ची के माता-पिता पहुंचे। इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आरोपी मानसिंह को दौड़कर पकड़ लिया है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने आरोपी को मारा पीटा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया- मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।