सिराथू: मीरापुर तकिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन पूजन हवन के साथ मनाया गया, केक काटा गया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कौशांबी के लाल केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बुधवार को जनपद के विभिन्न इलाकों में मनाया गया है।सिराथू के मीरापुर तकिया गांव की काल भैरव मंदिर में बृजभूषण मौर्य और पप्पू मौर्य की ओर से जन्मदिन का कार्यक्रम किया गया है।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकू मौर्या महिला नेत्री दीपा श्रीवास्तव समेत इलाके लोग रहे हैं।