सिराथू: मां के साथ शादी में शामिल होने अझुवा आई 3 वर्षीय मासूम खेलते समय छत से गिरी, गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा कस्बा में वार्ड नंबर 3 के रहने वाले फकीरे साहू के घर में शादी के कार्यक्रम में अपनी मां के साथ शामिल होने आई 3 वर्षीय मानवी साहू बुधवार दोपहर को खेलने के दौरान छत से नीचे आ गिरी है।मानवी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।रूपनारायणपुर के राजू साहू की बेटी है मानवी साहू।