सिराथू: कड़ा में बरामद हुई गाज़ी मिंया की बारात, हजारों लोग बराती के रूप में हुए शामिल
कड़ा में सैकड़ों साल से गाजी मियां का मेला मनाया जाता है।यहां पर भदई मौर्य के परिवार के लोग भदई बाबा का निशान निकालते हैं जो गाजी मियां के निशान से मिलाते हैं।जिसे गाजी की बारात नाम से जाना जाता है।बृहस्पतिवार शाम को कड़ा के मुरइन टोला में बारात बरामद की गई है।जिसमें हिंदू मुस्लिम समाज के हजारों लोग बाराती के रूप में शामिल हुए हैं।मेला गंगा नदी किनारे लगेगा।