छतरपुर नगर: छतरपुर पुलिस का 'ग्राम प्रवास' अभियान: जनता से संवाद कर पुलिसिंग सुधारने की पहल
पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा एक विशेष'ग्राम प्रवास'अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 25 से अधिक थाना प्रभारियों ने अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम किया। वही इस मामले की जानकारी आज 2 मई सुबह करीब 11:30 बजे दी।