शाहजहांपुर: सीएम ने डैशबोर्ड में प्रथम श्रेणी बनाए रखने के निर्देश दिए, आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व), लंबित वादों, विशेष भूमि कार्यों तथा आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के राजस्व अनुभाग में जनपद के प्रथम श्रेणी में बने रहने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के निर्देश दिए।