बेरमो: फुसरो के समाजसेवी व्यवसायी पिंटू राईका का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक
Bermo, Bokaro | Jul 16, 2026 बेरमो के फुसरो बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी और मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के सक्रिय सदस्य अमित कुमार राईका उर्फ पिंटू का बीती रात अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। रक्तदान के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान से सैकड़ों जरूरतमंदों की जान बची थी। गुरुवार सुबह 11 बजे खबर मिलते ही पूरे फुसरो में शोक की लहर दौड़ गई।