मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने आज सायं "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पौधारोपण, श्रमदान एवं अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#anuppur
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
Anuppur, Madhya Pradesh | Sep 16, 2026