कटकमदाग: कटकमदाग के पूर्णाडीह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, इलाके में मचा कोहराम
कटकमदाग थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह रेलवे ट्रैक पर सोमवार को सुबह एग्यारह बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । मृतक की पहचान टिंकू राम (38 वर्ष), पिता पूसन भुइया, निवासी बड़गांव, चैनपुर थाना, कुजू जिला रामगढ़ के रूप में की गई है। हालांकि यह आत्महत्या है या दुर्घटना इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है