शिवदासपुर में एक व्यक्ति ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर इहलीला समाप्त की
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2025 मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बुधिराम गली में जयकिशन यादव 39 वर्ष ने बुधवार की सुबह पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयकिशन के 2 पुत्र हैं दिव्यांश 6 वर्ष आर्णव 4 वर्ष व पत्नी रीमा देवी को छोड़ गया।