अधिवक्ता पुत्र की हत्या के विरोध में कलम बंद धरना प्रदर्शन, की गई पांच सूत्रीय मांग
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2025 दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन बनारस वाराणसी व दी बनारस बार एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ज्ञानदीप इग्लिश स्कूल के प्रबन्धक राज विजेन्द्र सिंह रवि सिंह ने आपराधिक षडयंत्रकर निर्दोष छात्र हेमन्त सिंह को उसके घर से बुलाकर स्कुल में पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दिये है।