बड़ौत: CO बड़ौत अंशु जैन ने थाना दोघट पर आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं
Baraut, Bagpat | Jun 27, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी बडौत अंशु जैन द्वारा थाना दोघट पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।