उचकागांव: संदेहास्पद स्थिति में युवक की हत्या, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई
ऊंचकागांव प्रखंड के सांखे खास पंचायत अंतर्गत पंचमवा गाँव में उस वक्त मातम छा गया, जब रेलवे कर्मचारी कृष्ण यादव के पुत्र साहिल यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गाँव पहुँचा। साहिल की मौत की खबर से न केवल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।