बांगरमऊ: बरहा कला जन चौपाल में सीडीओ ने फैमिली आईडी सत्यापन में लापरवाही पर वेतन रोकने के दिए निर्देश
उन्नाव के मियागंज विकास खंड की ग्राम पंचायत बरहा कला में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे जन चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति जानी। फैमिली आईडी सत्यापन में लापरवाही मिलने पर उन्होंने प्रभारी बीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए और ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकने को कहा। सीडीओ ने राशन कार्