लखीसराय: नंदपुर गांव से हत्या समेत कई मामले में फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढ़ा की पुलिस ने आर्म्स एक्ट, रंगदारी, फायरिंग और हत्या मामले में फरार कुख्यात अपराधी विक्की सिंह को नंदपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि विक्की सिंह अपने तीन सहयोगियों के साथ नंदपुर गांव पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।