लखीसराय: मोहियां गांव के लोगों को नहीं मिल रहा नलजल योजना का लाभ, शोभा की वस्तु बना जलमीनार
मोहियां के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या आठ के लोगो को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के लिए समरसेवल मोटर तथा पानी स्टॉक के लिए टंकी लगाया गया था। परंतु एक वर्ष पूर्व हवा के रफ़्तार ने टंकी को जमीन पर ला पटका। जो बुरी तरह छतीग्रस्त हो गया।जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं।