ज्ञानपुर: भदोही जिले के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, एसपी और डीएम ने सुनी फरियाद
जनपद भदोही में आज दिनांक 23.11.2024 को समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल सिंह ने थाना गोपीगंज में और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने थाना चौरी में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया।