बांका: क्षेत्रीय प्रबंधक ने बांका सरकारी बस स्टैंड का किया निरीक्षण, साफ सफाई को लेकर दिया निर्देश
Banka, Banka | Jun 10, 2026 बांका सरकारी बस स्टैंड का बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार एवं सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी निशा राज ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, टिकट काउंटर व्यवस्था तथा बसों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।