अशोकनगर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। अब जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे से संचालित होंगे। विशेषकर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय बदला है।