अमरोहा: अमरोहा में इंसानियत शर्मसार, महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने खंभे से बांधकर दी तालिबानी सजा, लोग बनाते रहे वीडियो
Amroha, Amroha | Mar 4, 2026 अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रमजान के महीने में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर होने के शक में बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट व धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि महिला को रस्सी से बांधकर सरेआम ‘तालिबानी सजा’ दी गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और तमाशबीन