खगौल: कृषि मंत्री ने दानापुर के पीपा पुल पर जाम का लिया जायजा, जल्द समाधान का दिया निर्देश
दानापुर स्थित पीपा पुल पर पिछले चार दिनों से लगातार लग रहे जाम को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल और अप्रोच पथ का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जाम की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम