बिहटा: नेउरागंज मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
Bihta, Patna | May 7, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरागंज मुख सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार गाड़ी समेत फरार हो गया। घायलों की पहचान मुकेश कुमार और मिथिलेश कुमार के रूप में की जा रही है।