विदिशा नगर: पूरे देश के साथ विदिशा में भी बैंक कर्मियों की हड़ताल
देशव्यापी बैंकिंग संगठनों के आह्वान पर मंगलवार दोपहर 12 बजे विदिशा जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा लागू करने की है, जिसे लेकर वे पिछले दस वर्षों से लगातार मांग करते आ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय कार्य प्रणाली से उन्हें अपने परिवार के लिए समय मिलेगा।