विदिशा नगर: खरीफाटक अंडरब्रिज पर दो युवकों ने एक मजदूर से लूटपाट की, मारपीट कर ₹1400 छीने
सोमवार 8 बजे खरीफाटक रोड पर अंडर ब्रिज से निकलकर मंडी की ओर जा रहे सोमत सिंह के साथ दो अज्ञात युवकों ने रोक कर मारपीट की और उनके पास रखे 1400 रुपए छीन लिए सोमत सिंह ने दौड़कर पास मे ही अपने परिचित की दुकान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। दोनों आरोपी युवक मौके से भाग गए। लोगों ने बताया कि यहां पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल नही की शिकायत।