कांके: रांची-गुमला सीमा पर झांगुर ग्रुप के सरगना रामदेव उरांव समेत तीन अपराधियों ने किया आत्मसमर्पण
Kanke, Ranchi | May 31, 2026 रांची-गुमला सीमा पर झांगुर ग्रुप के सरगना रामदेव उरांव समेत तीन अपराधियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। शनिवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत तीनों ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।