पातेपुर: पातेपुर के बकाढ गांव में राहगीर से लूटपाट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, गोली लगने से मजदूर घायल।
पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव में बाइक सवार अपराधियों ने ई रिक्शा सवार लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर को गोली लग गई। इस संबंध में शनिवार की शाम प्रभारी SHO मनोज पांडेय ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।