गांव में पानी भरने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता गोमती पाल का आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि थाना अजनर में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।