पन्ना: कुँवरपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाले में बहे ग्रामीण का दूसरे दिन मिला शव, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
Panna, Panna | Oct 22, 2026 अजयगढ़ के कुँवरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाले में डूबे भवनीदीन विश्वकर्मा का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है क्योंकि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम और गोताखोर तैनात नहीं किए गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।