फतेहाबाद: फतेहाबाद के तहसील रोड पर काम करते समय मजदूर की करंट से हुई मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fatehabad, Agra | Aug 18, 2025 फतेहाबाद के तहसील रोड पर काम करते समय एक मजदूर की करंट से मौत हो जाने के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने फतेहाबाद के बाईपास रोड पर जाम लगा दिया है। इस दौरान करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा है। इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार , इंस्पैक्टर क्राइम राजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।