फतेहाबाद: गंगा महारानी मंदिर में महिला मंडल ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सजाई झांकियां
Fatehabad, Agra | Aug 17, 2025 माथुर वैश्य महिला मंडल फतेहाबाद की बहनों ने रविवार आजाद गली के गंगा महारानी मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गयाl इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की बधाइयां देकर कार्यक्रम को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया lबहनों ने मंगल गीत और भजन गाए और नृत्य कियाl बेटी दर्शिका और मानवी ने बहुत ही मनमोहक नृत्य कियाl