फतेहाबाद: डौकी के ग्राम नगला देवहंस में गोवंश से टकराकर बाइक सवार घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Aug 16, 2025 डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला देवहंस में फतेहाबाद आगरा रोड पर सड़क के किनारे बैठे एक आवारा गोवंश से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आगरा फतेहाबाद रोड पर शनिवार रात करीब 8:00 बजे हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने गोवंश को रास्ते से हटाकर रास्ता साफ करवाया।