फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल बस चालक की उपचार के दौरान हुई मौत
Fatehabad, Agra | Aug 17, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीती बृहस्पतिवार रात एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी। 21 वे माइल स्टोन पर हुई इस घटना में एक दर्जन सवारियां घायल हो गई थी। घटना में घायल बस चालक रंजीत निवासी कासगंज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम कराया है।