अमरोहा: रजबपुर पुलिस ने गांव रसूलपुर से जानलेवा हमले की आरोपी फरार महिला को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Mar 29, 2025 आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा जनपद की राजपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर लवनीश कुमार ने बताया है कि आरोपी महिला सुनीता पत्नी अमरपाल निवासी गांव रसूलपुर के खिलाफ रजबपुर थाने में जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।