शाहगंज: तिलवारी गांव में नदी में नहाने गए किशोर पर लाठी-डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में बुधवार को नदी में नहाने गए एक 15 वर्षीय किशोर पर दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पीठ, पेट और सीने पर गहरी चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हो गया।