भोगांव: सोमनाथ तालाब के पास खराब हुई रोडवेज बस, चिलचिलाती धूप में स्वारियां हुई परेशान,बस परिचालक से स्वारियों की हुई नोक्झोक
भोगांव बाईपास स्थित सोमनाथ तालाब के पास आगरा से 41 सवारियां लेकर कन्नौज जा रही रोडवेज की आगरा फोर्ट डिपो की बस अचानक खराब हो गई। जिसके बाद बस परिचालक प्रभुदयाल ने बताया कि किलिच प्लेट खराब होने के कारण बस आगे नहीं जा पाएगी। जिसके बाद स्वरियां बस से उतर आईं और चिलचिलाती धूप में बस परिचालक से अपने गंतव्य जाने के लिए नोक झोंक करती दिखाई दीं।