भोगांव: एलाऊ के गांव वीरमपुर में युवक की मौत का स्वजनों ने लगाया ससुराली जनों पर आरोप, मौत से पहले युवक ने वीडियो किया था वायरल
गांव वीरमपुर निवासी 32 वर्षीय पवन पुत्र सुरेश चंद्र फरीदाबाद हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। जिसकी शादी 10 वर्ष पूर्व पूजा पुत्री दलवीर सिंह निवासी गिरधरपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज के साथ हुई थी। काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। पत्नी काफी समय पहले से अपने मायके में रह रही थी।परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को ससुराल में खाने जहर दे दिया।