कोरबा: रात में घूमने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई, 15 दिन में दर्ज हुए 170 प्रकरण
Korba, Korba | Apr 26, 2026 पुलिस ने रात्रि गश्त को तेज करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की है। पिछले 15 दिनों में बिना उचित कारण रात में घूमने और पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 128 के तहत 170 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य चोरी व अन्य अपराधों पर नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर